Friday, May 17, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा एवं मांट कोर्ट 2 दिन रहेगा बंद, न्यायाधिकारी सहित चार कोरोना...

मथुरा एवं मांट कोर्ट 2 दिन रहेगा बंद, न्यायाधिकारी सहित चार कोरोना पॉजिटिव

मथुरा। मथुरा न्यायालय में तीन कर्मचारी आज बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसलिए न्यायालय परिसर को सेनेटाइज किया जाएगा। इसके लिए दो दिन 15 एवं 16 अप्रेल को मथुरा न्यायालय बंद रहेगा।


वहीं मांट न्यायालय के न्यायाधिकारी बुधवार को रेपिड एण्टीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह होम आइसोलेट हो गए हैं। इसलिए मांट ग्राम न्यायालय भी दो दिन का के लिए बंद रहेगा।
इस अवकाश के दौरान ग्राम न्यायालय को कोरोना संक्रमण के प्रभाव को पूर्ण रुप से समाप्त करने के लिए सेनेटाइज किया जाएगा। यह जानकारी जनपद न्यायाधीश कार्यालय जारी आदेश से की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments