Saturday, February 14, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़यूपी के इन 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू का समय बदला, पूरी...

यूपी के इन 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू का समय बदला, पूरी सख्ती बरतने के निर्देश

लखनऊ। देश मेंं कोरोना संक्रमण के मामलों में तीसरे नंबर पर आने वाले उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक और बड़ा फैसला लिया है। उन 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू में बदलाव किया है, जहां प्रतिदिन 2000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इन जिलों में अब रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान पूरी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गठित टीम-11 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश देते हुए कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर सहित 2000 से अधिक एक्टिव केस वाले सभी 10 जनपदों में रात्रि 8 बजे से प्रात: 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया जाए। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। लोगों को मास्क और सैनिटाइजेशन के महत्व को समझाने और आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के डीएम एवं एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments