Monday, May 6, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़यमुना के जन्मोत्सव पर यमुनोत्री से ब्रज में आए कलश यात्रा का...

यमुना के जन्मोत्सव पर यमुनोत्री से ब्रज में आए कलश यात्रा का हुआ पूजन

मथुरा। सूर्यपुत्री यमुना के जन्म दिवस पर पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर यमुनोत्री से आए यमुना कलश का मंत्रोच्चारों के मध्य पूजन किया गया। यमुना जल का पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में पुण्य लाभ कमाया। पंच पंडा समिति एवं माथुर चतुर्वेद परिषद मथुरा के सहयोग से प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर के संस्थापक रणजीत महेश पाठक की अगुवाई में पदयात्रा लाई गई।


पदयात्रा के रुप में यमुनोत्री धाम से लाए हजारों लीटर जल को इस भावना के साथ यहां लागा गया ताकि मां यमुना को निर्मल एवं स्वच्छ होगी। यमुना में अर्पण कर अपनी 620 किलोमीटर चले पदयात्रा कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर विश्राम घाट को जोरदार विद्युत रोशनी से सजाया।

माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक व अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक के साथ पनकी पीठाधीश्वर कानपुर के महामंडलेश्वर जीतेन्द्र दास महाराज, पुष्टि आचार्य गोस्वामी, परेश कुमार महाराज एवं परिषद के पदाधिकारियों तथा प्रोजेक्ट आत्म निर्भर की टीम के साथियों ने भव्य दीपदान किया गया। माँ यमुना को छप्पन भोग अर्पित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माथुर चतुर्वेद परिषद के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी “जौर्ड” गिरधारी पाठक, विनोदम् चतुर्वेदी, नवीन नागर, राकेश तिवारी, विनोद चतुर्वेदी, पार्षद रीतेश पाठक, संजय एल्पाइन, अरविंदम् सोमनाथ चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, आशिष, आयुष पमपम, धर्मदास, सचिन , आयुष मान्यवर, अरविंद, नन्द किशोर, पंकज, केशव, जयकृष्ण, अनिरुद्ध, सुबोध, आशुतोष, सौरभ, संदीप, दिलीप, ममलेश, आकाश, अंशुल उनियाल, मोनू पंडित, मनसुख, मुकेश मुम्मू आदि उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments