Sunday, May 19, 2024
Homeजुर्मयूपी की जेल में गैंगवार: मुख्तार गैंग के मैराज सहित दो की...

यूपी की जेल में गैंगवार: मुख्तार गैंग के मैराज सहित दो की हत्या, गैंगस्टर अंशु पुलिस की गोली से हुआ ढे़र

चित्रकूट। जेल में शुक्रवार सुबह कुख्यात बदमाशों के बीच खूनी गैंगवार हो गई। भोपाल से फरारी काट चुके पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश अंशु दीक्षित ने शुक्रवार सुबह 10 बजे मुकीम काला और मेराज अली को मारने के बाद पांच कैदियों को बंधक बना लिया। इस बीच पुलिस और बदमाश अंधु क बीच मुठभेड़ हो गई। आखिरकार पुलिस की गोली से उसका एनकांउटर हो गया।


मेराज अली बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की गैंग का सदस्य था। जबकि मुकीम काला ने अपने गैंग के साथ 15 फरवरी 2015 को सहारनपुर के तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। उसे 20 अक्टूबर 2015 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

अंशु ने छात्र राजनीति से अपराध की दुनिया में रखा था कदम

सीतापुर जिले के मानकपुर कुड़रा बनी का रहने वाला अंशु दीक्षित लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के बाद अपराधियों के संपर्क में आया था। वह यूनिवर्सिटी के पूर्व महामंत्री विनोद त्रिपाठी का पुराना साथी था। लेकिन बाद में अंशु ने ही उनकी हत्या कर दी थी। वर्ष 2008 में वह गोपालगंज (बिहार) के भोरे में अवैध असलहों के साथ पकड़ा गया था।

हालांकि छह साल बाद ही वह पेशी से लौटते समय सीतापुर रेलवे स्टेशन पर सिपाहियों को जहरीला पदार्थ खिलाकर फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित हुआ था। उसके बाद उसके भोपाल में मौजूदगी की सूचना पर एसटीएफ लखनऊ की टीम उस की गिरफ्तारी के लिए वहां गई। वहां एसटीएफ व भोपाल क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के साथ उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायरिग शुरू कर दी।

मुठाभेड़ में एसटीएफ लखनऊ के दारोगा संदीप मिश्र और क्राइम ब्रांच भोपाल के सिपाही राघवेंद्र को एक गोली लगी थी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वारदात से पहले वह अलकापुरी इलाके में गलत नाम-पते से किराए का मकान लेकर रह रहा था। इस शूटर का लखनऊ में गोरखपुर के तत्कालीन सभासद फैजी की हत्या व सीएमओ हत्याकांड में भी नाम आया था, लेकिन वह मुल्जिम नहीं बना था। अंशु ने छह माह तक भोपाल में भी फरारी काटी थी। उस पर भोपाल में भी 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

12 साल पहले राजमिस्त्री का काम करता था मुकीम

मुकीम काला ने हरियाणा के पानीपत में एक मकान में डकैती डालकर पहली वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में जेल गया। जेल से बाहर आने के बाद मुकीम काला ने रंगदारी वसूलने के साथ ही चोरी और राहजनी शुरू कर दी थी। जेल में ही उसकी मुलाकात सहारनपुर जिले के थाना गंगोह के मुस्तफा उर्फ कग्गा से हुई। मुस्तकीम काला ने जेल में रहते हुए कग्गा से गैंग में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद मुस्तफा उर्फ कग्गा ने उसे अपने गैंग में शामिल कर लिया। मुकीम के आने के बाद कग्गा का गैंग और मजबूत हो गया। पुलिस पर हमले करने के बाद यह गैंग रडार पर आया।

कग्गा के एनकाउंटर के बाद बना सरगना

पुलिस के अनुसार, दिसबंर 2011 में पुलिस एनकाउंटर में मुस्तफा उर्फ कग्गा मारा गया। मुस्तफा की मौत के बाद मुकीम काला ने कग्गा के गैंग की बागडोर संभाल कर सरगना बन गया। काला के गैंग में 20 से अधिक बदमाश शामिल रहे और उन्होंने ताबड़तोड़ दो वर्षों में ही हत्या, लूट, रंगदारी समेत कई वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे कई बार पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया।


साल 2014 अक्तूबर में पुलिस ने मुकीम काला को उसके साथी साबिर के साथ गिरफ्तार किया। मुकीम काला को गिरफ्तार करने के बाद सहारनपुर जेल में रखा गया था। काला पर करीब 30 अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। काला के साथी शब्बीर और इसरार भी उसके गिरोह में हैं। शब्बीर और इसरार मुकीम काला के नाम पर तो वसूली करते ही हैं, इसके अलावा ये दोनों अपने नाम पर भी लोगों को डराकर वसूली करते हैं। वाजिद सहारनपुर से पुलिस हिरासत में फरार हो गया था। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

20 मार्च को चित्रकूट लाया गया था मेराज

मेराजुद्दीन उर्फ मेराज अली मुख्तार गैंग का सदस्य था। हालांकि उसकी नजदीकी मुन्ना बजरंगी से ज्यादा थी। 20 मार्च 2021 को वाराणसी जेल से चित्रकूट जेल उसका ट्रांसफर हुआ था। मुकीम काला 7 मई 2021 को चित्रकूट जेल आया था। जुलाई 2018 में मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के बाद उसकी गैंग कौन संभालेगा? इस बात की चर्चा शुरू होने पर पहला नाम मेराजुद्दीन का आया था।

मूल रुप से गाजीपुर निवासी मेराज बनारस के जैतपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। बनारस में उसे मेराज भाई नाम से जाना जाता था। गैंग के लिए असलहों का इंतजाम करता था। वह फर्जी दस्तावेजों पर असलहों का लाइसेंस बनवाने का मास्टरमाइंड था। पिछले साल अक्टूबर में जैतपुरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। छानबीन में फर्जी तरीके से बनवाए गए नौ लाइसेंसी पिस्टल और रायफल की जानकारी हुई थी। साल 2015 में मुन्ना बजरंगी के खास तारिक की लखनऊ में गोली मारकर हत्या की गई। तारिक के घर से पुलिस को लाइसेंस रायफल बरामद हुई, जो बाद में फर्जी पाई गई। बताया जा रहा है कि इस रायफल का लाइसेंस भी मेराज ने ही नागालैंड से बनवाया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments