Wednesday, May 8, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़व्यापार मंडल पांचों विधानसभा क्षेत्रों में खोलेगा ऑक्सीजन वितरण केन्द्र

व्यापार मंडल पांचों विधानसभा क्षेत्रों में खोलेगा ऑक्सीजन वितरण केन्द्र


मथुरा। कोरोना महामारी के संकट काल में लोगों को अधिक से अधिक सेवा कार्य कर राहत देकर जान बचाने के लिए उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कमर कसी है। व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पांच ऑक्सीजन वितरण केन्द्र स्थापित करेगा।


शुक्रवार को यमुना बाग सदर बाजार स्थित ऑक्सीजन सिलेंडर वितरण केन्द्र पर आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा व्यापार मंडल जिले में चरणबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। पहले चरण में 5 विधानसभा क्षेत्रों में 5 ऐसे गैस ऑक्सीजन वितरण केंद्रों की स्थापना करेंगे, दूसरे चरण में ऑक्सीजन गैस सिलेंडरों की संख्या को और बढ़ाया जाएगा।


महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने कहा कि मथुरा नगर में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र बाजार में गुप्त सर्वे चल रहा है जिससे आर्थिक रूप से छोटे व्यापारियों के लिए रोजी-रोटी का संकट है। उनको जरुरत का सामान पहुंचाया जाएगा। इस योजना की योजना पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

जिला महामंत्री संजय अग्रवाल ने कहा देश समाज जब जब विपदा आई है। इतिहास गवाह मथुरा के व्यापारी समाज सेवा के कार्य में आगे बढ़ चढ़कर सहयोग किया है। युवा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति ने कहा पूर्व में भी कोविद 19 महामारी आपदा में व्यापार मंडल का तन मन धन से सहयोग करता रहा है लेकिन जो लोग इस आपदा में अवसर खोजने का कार्य कर रहे हैं उनके प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों से भी अपील की है कि वह इस आपदा में मदद के लिए आगे आएं।

इस मौके पर प्रमुख रूप से दिनेश पांडे (उपाध्यक्ष) हरेंद्र सिंह, कृष्ण गोपाल सिंगल (कोषाध्यक्ष) राकेश गुप्ता (मंत्री) अखिलेश मिश्रा उर्फ पिंटू (मीडिया प्रभारी) विशाल गुप्ता, आलोक ,सदर बाजार व्यवसाय समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, नगर महामंत्री अंशुल अग्रवाल, देवेंद्र मित्तल आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments