Monday, May 20, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़नगर निगम की कूड़ा गाड़ी की टक्कर से महिला सिपाही की मौत,...

नगर निगम की कूड़ा गाड़ी की टक्कर से महिला सिपाही की मौत, पति गंभीर

वृन्दावन। मथुरा मार्ग स्थित श्रीपाद बाबा गौशाला के सामने मोटरसाइकिल में पीछे से नगर निगम की कूड़ा गाड़ी टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार महिला सिपाही मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चला रहा पति गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने नगर निगम के टाटा मैजिक के चालक को हिरासत में ले लिया। घटना से पुलिस मेहकमा में एक बार फिर हड़कंप मच गया।


जानकारी के मुताबिक मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर तैनात महिला सिपाही ज्योत्सना शर्मा दोपहर दो बजे अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर वृंदावन स्थित पुलिस क्वाटर से ड्यूटी देने के लिए जा रही थी। तभी पीछे से तेज गति से आई नगर निगम की कूड़ा गाड़ी टाटा मैजिक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। महिला सिपाही और उसका पति गंभीर रुप से घायल हो गए।

घटना मथुरा मार्ग स्थित श्रीपाद बाबा गौशाला के ठीक सामने की है। कुछ ही समय में घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए वृंदावन से करीब तीस किमी दूर स्थित सिटी हॉस्पीटल में ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला सिपाही ने दम तोड़ दिया। जबकि पति की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा है कि महिला सिपाही का अधिक खून बहने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके से नगर निगम की टाटा मैजिक गाड़ी के साथ चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

तो बच सकती थी महिला सिपाही की जान…

कोविड के कारण क्या सरकारी और क्या प्राइवेट हॉस्पीटल में सामान्य इलाज और सड़क दुर्घटनाओं से घायलों के लिए एक भी अस्पताल वर्तमान में वृंदावन में नहंीं है। यही कारण है कि सड़क दुर्घटना हो जाने की स्थिति में वृंदावन से करीब 25 किमी से अधिक दूरी तय कर मथुरा के सिटी हॉस्पीटल लोग जाने को मजबूर हैं। बीमारी और दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को उपचार के लिए लंबा रास्ता तय करना भी मौत का कारण बन रहा है। यदि समय रहते निकट के अस्पताल में महिला सिपाही को एंट्री मिल जाती तो ज्यादा खून न बहता और एक साहसी महिला सिपाही की जान बच सकती थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments