Friday, April 19, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)ज्येष्ठ माह में मनाए जाने वाले व्रत और त्यौहारों की सूची, जानिए

ज्येष्ठ माह में मनाए जाने वाले व्रत और त्यौहारों की सूची, जानिए

1. 27 मई 2021 गुरुवार को नारद जयंती है। पंचांग भेद से 28 मई को भी मनाई जा रही है।
2. 29 मई शनिवार गणेश चतुर्थी तिथि रात 10:30 पर प्रारंभ होगी जो अगले दिन तक चलेगी।
3. 30 मई रविवार को गणेश चतुर्थी अर्थात संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।
4. 31 मई सोमवार को रानी अहिल्याबाई जयंती मनाई जाएगी।5. 1 जून मंगलवार को पंचक काल प्रारंभ होगा। इसी दिन संत तारण तरण गुरुपर्वी भी है।
6. 3 जून गुरुवार को नवतपा समाप्त हो जाएगा।

7. 6 जून रविवार को अचला एकादशी का व्रत रखा जाएगा, जिसे अपरा एकादशी भी कहते हैं।
8. 7 जून सोमवार को सोम प्रदोष का व्रत है।

9. 8 जून मंगलवार को मासिक शिवरात्रि है अर्थात चतुर्दशी व्रत है। इसी दिन वट व्रत भी प्रारंभ होगा है।

10. 10 जून गुरुवार को सूर्य ग्रहण है जो विदेश में नजर आएगा। इसी दिन वट अमावस्या व्रत भी रहेगा और स्नान, दान अमावस्या भी मानी जाएगी। इसी दिन शनि जयंती भी है।
11. 13 जून रविवार को रंभ तीज व्रत रखा जाएगा और इसी दिन महाराणा प्रताप जयंती भी मनाई जाएगी।
12. 14 जून सोमवार को गुरु अर्जुनदेव पुण्य‍तिथि और विनायक चतुर्थी व्रत है।
13. 15 जून मंगलवार को साईं टेकराम पुण्यतिथि है। इसी दिन सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे तो मिथुन संक्रांति है।14. 16 जून 2021 बुधवार को सिंध सम्राट राजा दाहिर का बलिदान दिवस।

15. 18 जून शुक्रवार को मां धूमावती जयंती मनाई जाएगी और इसी दिन झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस भी है।
16. 19 जून शनिवार को महेश नवमी मनाई जाएगी।
17. 20 जून रविवार को गंगा दशहरा और गायत्री जयंती है। इसी दिन म. गालवजी अवतरण दिवस भी है। इसी दिन फादर डे भी है।
18. 21 जून सोमवार को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं संगीत दिवस भी है।19. 22 जून मंगलवार को बड़ा महादेव पूजन, प्रदोष व्रत और द. वट पूर्णिमा व्रत प्रारंभ होगा।
20. 24 जून गुरुवार को द. वट पूर्णिमा व्रत, स्नान-दान पूर्णिमा और संत कबीर जयंती रहेगी। इसी दिन रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भी है।
ज्येष्ठ माह समाप्त अगले दिन गुरु हरगोविंद सिंह जी की जयंती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments