Sunday, May 19, 2024
Homeजुर्मगोवर्धन में 6 साल की बच्ची से बलात्कार कर जान से मारने...

गोवर्धन में 6 साल की बच्ची से बलात्कार कर जान से मारने का प्रयास, पुलिस मामले को दबाने में लगी

गोवर्धन। गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार किया गया। उसके बाद उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। पड़ौस में रहने वाले दरिंदा घर के बाहर खेल रही बच्ची को टीवी दिखाने के बहाने पर अपने घर ले गया था। पीड़िता के परिजनों ने गोवर्धन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं गोवर्धन पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

बताया जा रहा है कि मंगवलार को थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव में पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय युवक घर के बाहर खेलती हुई 6 साल की मासूम को अपने साथ टीवी दिखाने के बहाने ले गया। अपने घर पर ले जाकर मासूम के साथ दुराचार किया और उसे जान से मारने का प्रयास भी किया गया। घटना के बाद बच्ची रोती हुई अपने घर पर आई। परिजनों ने जब उसके रोने का कारण पूछा तो 6 साल की मासूम बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। बच्ची की बात सुन परिजनों के होश उड़ गए और आनन-फानन में मासूम बच्ची को लेकर परिजन थाने पहुंचे तो थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 376, 307 और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित मासूम के परिजनों ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक पर 6 साल की मासूम के साथ बलात्कार करने और जान से मारने का प्रयास का आरोप लगाया है। गोवर्धन पुलिस मामले को दबाने का प्रयास करती रही। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने घटना के होने की पुष्टि की है। लेकिन वह भी इस मामले को बताने से बचते नजर आ रहे हैं। फिलहाल मासूम बच्ची को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments