Friday, April 26, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़LPG Price Update: 1 जून से बदल गए गैस सिलेंडर के दाम,...

LPG Price Update: 1 जून से बदल गए गैस सिलेंडर के दाम, जानिए अभी क्या है रेट

नई दिल्ली। देश में तेल कंपनियां हर माह गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की घोषणा करती है। ऐसे में एक जून से आपकी रसोई गैस की कीमतों में फिर बदलाव हो गया है। राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो यहां फिलहाल 14.2 किग्रा का गैस सिलेंडर 809 रुपए में मिल रहा है, लेकिन अब तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में 1 जून के 123 रुपए सस्ते कर देने का ऐलान किया है। चूंकि तेल कंपनियां हर माह की एक तारीख में गैस सिलेंडर की ताजा कीमतों के बारे में जानकारी देती है, लेकिन बीते माह 1 मई को गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसलिए इस बार पूरी संभावना जताई जा रही है कि एलजीपी गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की जाएगी।

अप्रैल माह में 10 रुपए कम हुई थी कीमत

तेल कंपनियां ने पेट्रोल और डीजल के दाम में भले ही काफी बढ़ोतरी कर दी है, लेकिन बीते दो माह से रसोई गैस की कीमतों में कोई उछाल नहीं आया है। अप्रैल माह में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 10 रुपए की कटौती की गई थी, वहीं मई माह में कीमतें न घटाई गई थी और न ही बढ़ाई गई थी, इसलिए अब पूरी संभावना है कि 1 जून को तेल कंपनियां छढॅ गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर सकती है।

जानिए क्या है अभी रेट?

फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छढॅ सिलेंडर का दाम 809 रुपए है। दिल्ली में इस साल जनवरी 2021 में एलपीजी सिलेंडर का दाम 692 रुपए था, लेकिन फरवरी माह में इसे बढ़ाकर 719 रुपए प्रति गैस सिलेंडर कर दिया गया था। 15 फरवरी को जब तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाए थे तो एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 769 रुपप हो गई थी। इसके बाद 25 फरवरी को एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ातर 794 रुपए कर दिए गए। इसके बाद मार्च में एलपीजी सिलेंडर के दाम को 819 रुपए कर दिया गया।

देश के अलग-अलग शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत

महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई

1 मई 819, 845.5, 819, 835

1 अप्रैल 819, 845.5, 819, 835

1 मार्च 819, 845.5, 819, 835

25 फरवरी 794, 820.5, 794, 810

15 फरवरी 769, 795.5, 769, 785

4 फरवरी 719, 745.5, 719, 735

1 जनवरी 694, 720.5, 694, 710

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments