Wednesday, May 8, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़श्मशान की भूमि को लेकर छिड़ा विवाद, नगर पंचायत प्रशासन की भूमिका...

श्मशान की भूमि को लेकर छिड़ा विवाद, नगर पंचायत प्रशासन की भूमिका पर उठा रहे सवाल

गोवर्धन। ठाकुर समाज की चिन्हित श्मशान भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर स्थानीय नागरिक गोवर्धन तहसील पहुंच गये। एसडीएम से मिलकर श्मशान भूमि की पैमाइश करवाकर सौन्दर्यीकरण कराने की गुहार लगाई। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन पर भूमाफियाओ को शह देकर श्मशान भूमि पर कब्जे करवाने के आरोप लगाये।

विगत कई दशकों से ठाकुर समाज व डीग अड्डा क्षेत्र के नागरिक अपने मृतक परिजनों का अंतिम संस्कार जतीपुरा परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिराज तलहटी में करते आ रहे थे मगर वन विभाग द्वारा उक्त स्थल पर मृत शव दाह संस्कार पर रोक लगा देने से स्थानीय लोगों को मृतकों का अंतिम संस्कार करने अपने खेतों में करना पड रहा है।

ठाकुर मौनू सिंह, खन्नो ठाकुर, रहमान खान, जवाहर सिंह आदि ने बताया कि ठाकुर समाज के शमशान डीग रोड स्थित महदार कुण्ड के निकट खसरा सं 156 मे दर्ज है मगर उक्त भूमि के आसपास भूमाफियाओ ने आवासीय कालौनी काट कर शमशान भूमि मे भी प्लाट काट दिये है। समाज के सेकडों लोगों ने जेसीबी मशीन ले जाकर वहां सफाई करवायी। मगर भूमाफिया उक्त स्थल पर शमशान नही बनने दे रहे है एवं बाधा उत्पन्न कर रहे है।

सभासद मौनू सिंह ने दर्जनों स्थानीय लोलोगोँ को साथ लेकर उप जिलाधिकारी गोवर्धन से मिलकर शमशान भूमि की पैमाइश करवा कर चार दीवारी करवाने की गुहार लगाई है। एसडीएम ने लेखपाल को उक्त भूमि की पैमाइश करने के निर्देश दिये है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments