Saturday, May 18, 2024
Homeजुर्मयुवती के फोन पर अश्लील मैसेज भेजने पर बवाल, गोलियां चलीं, 2...

युवती के फोन पर अश्लील मैसेज भेजने पर बवाल, गोलियां चलीं, 2 युवती सहित आधा दर्जन

गोवर्धन। राधाकुंड चौकी क्षेत्र के नगला कासोटिया रामनगर में युवती के फोन पर अश्लील मैसेज करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर गोलियां चलीं। नगला में भगदड़ मच गई। नजदीक के नगला पंजाबी की दो युवतियों के गोली के छर्रे लगे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर फरार हो गए।

बुधवार को राधाकुंड चौकी के समीप नगला कासोटिया (रामनगर) में रवि कुमार पुत्र प्रेम सिंह, मनोज सिंह पुत्र किशन सिंह, यतेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह, पवन पुत्र प्रेम सिंह, सुल्तान सिंह पुत्र किशन सिंह और राम हंस पुत्र रविकुमार, हरेंद्र, कुलदीप के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां जमकर लाठी डंडे फरसा, गोलियां चल गईं।

आरोप है कि रविकुमार पक्ष से जीतू नामक युवक एक युवती के फोन पर मैसेज भेजता था। इसका विरोध किया तो मारपीट हो गई। हरेंद्र सिंह ने बताया कि सुल्तान सिंह ने अंधाधुन रायफल से फायरिंग की। विवाद में शामिल एक पक्ष के लोग जान बचाकर गांव से पुलिस चौकी राधाकुंड आ रहे थे, दूसरे पक्ष के युवक ने रास्ते में बाइक से पीछा करते हुए गोलियां चलाईं। जिसमें नगला पंजावी की रहने वाली दो युवती अनीता और रजनी के गोली के छर्रा लगने से घायल हो गई। हैं।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए समुदायक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन में भर्ती कराया। चिकत्सकों ने यहां से गंभीर घायलों को मथुरा के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि नगला कासोटिया में दो पक्षों के बीच गोली चली है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments