Thursday, April 25, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़गोवर्धन में विश्व पर्यावरण दिवस पर गिरिराज तलहटी के संरक्षण का लिया...

गोवर्धन में विश्व पर्यावरण दिवस पर गिरिराज तलहटी के संरक्षण का लिया संकल्प, लगाए पौधे

गोवर्धन। विश्व पर्यावरण दिवस पर गिरिराज नगरी गोवर्धन में जगह-जगह हवन यज्ञ किए गए और तलहटी में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। शनिवार को राधाकुंड परिक्रमा स्थित गिरिराज संत सेवा आश्रम में संत राधामोहन रघुनाथ सिद्ध के नेतत्व में दर्जनों संतों महन्तों व स्थानीय लोगों ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी और गिरिराज तलहटी में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


वहीं गोवर्धन के कस्बा अडींग में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कपिल सेठ के नेतत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों ने हवन यज्ञ किया गया और दर्जनों पौधे रोपे कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

पंडित मुकेश शास्त्री ने कहा कि जिस तरीके से देश दुनिया में जंगल तेजी से घट रहे हैं और आए दिन बड़े बड़े पेड़ों को काटा जा रहा है उससे भविष्य में पर्यावरण का गंभीर संकट खड़ा होगा। वहीं संत रघुनाथ दास सिद्ध ने लोगों को संदेश देते हुए बताया कि हवा, पानी, खाद्य के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। ये सब हमें प्रकृति ही तो देती है। पेड़-पौधे, नदियां, जंगल, जमीन, पहाड़ आदि जीवन के लिए बहुत ही जरूरी हैं। प्रकृति संरक्षित रहेगी तो मानवीय जीवन सुरक्षित रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments