Friday, April 26, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा के चौबिया पाड़ा में चला बंदर पकड़ो अभियान, 50 बंदर पकड़े...

मथुरा के चौबिया पाड़ा में चला बंदर पकड़ो अभियान, 50 बंदर पकड़े गए

मथुरा। नगर निगम द्वारा मथुरा शहर की घनी आवादी वाले क्षेत्र विश्राम घाट स्थित आश्रम टीला चौबिया पाड़ा में बंदर पकड़ने का अभियान चलाया गया। जिसमें मात्र 50 बंदर पकड़े गए। पकड़े गए बंदरों को पिंजरा में बदं कर चम्बल में छोड़ा जा रहा है। यह अभियान पिछले 15 दिनों से चल रहा है।


मथुरा शहर के घनी आवादी वाले क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक को देखते हुए नगर निगम द्वारा अभियान चलाया गया है। नगर निगम द्वारा ठेका पर बंदर पकड़ने के अभियान के तहत छतों, घाटों की बुर्जियों पर पिंजरा लगाकर उसमें केले, चने आदि खाने की वस्तुओं को डालकर पकड़ा जा रहा है। हिंसक बंदरों को पकड़ने के अभियान को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो रहे हैं।

आवश्यकता पड़ने पर टीम का सहयोग भी कर रहे हैं। स्थानीय लोग यह भी टीम को बता रहे हैं कि आवादी के किस क्षेत्र में सर्वाधिक बदंरों का आतंक है। टीम के बंदरों के पकड़ने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

नगर निगम के नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि मथुरा-वृंदावन में बंदर पकड़ो अभियान टीम द्वारा चलाया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन घनी आवादी वाले क्षेत्र से बंदर पकड़कर चंबल में छोड़ने का कार्य किया जा रहा है। चौबियापाड़ा क्षेत्र से शुक्रवार को 50 बंदर पकड़े गए हंैं। नगर निगम का दो हजार बंदर पकड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments