Saturday, February 28, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़राकेश टिकैत से मिले मथुरा के किसान नेता, भाकियू के जिलाध्यक्ष बने...

राकेश टिकैत से मिले मथुरा के किसान नेता, भाकियू के जिलाध्यक्ष बने देवेन्द्र कुमार


बल्देव। भारतीय किसान यूनियन ने राया ब्लॉक के गांव स्योहारा निवासी देवेन्द कुमार रघुवंशी को मथुरा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यूनियन ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से उम्मीद जताई है कि वह संगठन की रीति नीति पर चलकर किसान हित में संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे।


मथुरा और बल्देव क्षेत्र के किसान नेता दिल्ली बॉर्डर स्थित किसान आन्दोलन स्थल पहुंचे और किसान नेता राकेश टिकैत से मिले। राकेश टिकैत ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीनों कृषि कानून किसान हित में नहीं है। केन्द्र सरकार इन तीनों कोनूनों को वापस ले और देश के किसान की मांगों को पूरा करे। उन्होंने कहा कि किसान हित में आन्दोलन जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments