ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज रविवार को ज्येष्ठ सुदी तृतीया 21:42 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु, सायान्हव्यापिनी तृतीया में रम्भा व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सर्वदोषनाशक रवि योग / राजयोग 19:01 से , रवि पुष्यामृत योग 19:01 से सूर्योदय तक , महापात 27:10 से , वीर श्री महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया जयन्ती ( 481वीं , ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया ) , महाराज श्री छत्रसाल जयन्ती ( ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया ) , श्री ई० एम० एस० नंबूदरीपाद जयन्ती (कन्फर्म नहीं ), मेजर मनोज तलवार शहीदी दिवस व अंतर्राष्ट्रीय अल्बिनिज्म ( रंगहीनता ) जागरूकता दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- ज्येष्ठ
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- तृतीया-21:42 तक
- पश्चात्- चतुर्थी
- नक्षत्र- पुनर्वसु-19:00 तक
- पश्चात- पुष्य
- करण- तैतिल-09:04 तक
- पश्चात- गर
- योग- वृद्धि-09:29 तक
- पश्चात- ध्रुव
- सूर्योदय- 05:22
- सूर्यास्त- 19:19
- चन्द्रोदय- 07:30
- चन्द्रराशि- मिथुन-12:32 तक
- पश्चात- कर्क
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:53 से 12:48
- राहुकाल- 17:34 से 19:19
- ऋतु- ग्रीष्म
- दिशाशूल- पश्चिम
कल सोमवार को ज्येष्ठ सुदी चतुर्थी 22:36 तक पश्चात् पंचमी शुरू , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , श्री उमा चतुर्थी (बं.) , विघ्नकारक भद्रा 10:08 से 22:35 तक , शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में 09:08 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सर्वदोषनाशक रवि योग 20:37 तक , महापात 13:22 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:37 से , गुरु श्री अर्जुनदेव बलिदान दिवस ( प्राचीनमतानुसार), श्री धर्मनाथ जी मोक्षकल्याणक (ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी), गुरु श्रीहरगोबिंद सिंह जयन्ती (तारीखानुसार, मतभेद से तारीख अलग हो सकती है), विश्व रक्तदान दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय