Friday, March 29, 2024
Homeन्यूज़नगर निगम मथुरामहापौर के वार्ड में गहराया पेयजल संकट, सड़कों पर आए लोग, नगर...

महापौर के वार्ड में गहराया पेयजल संकट, सड़कों पर आए लोग, नगर निगम को जमकर कोसा

मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के वार्ड संख्या-4 के कई क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। पानी की बूंद-बूंद के लिए हाहाकार मचा है। रविवार को भरतपुर क्षेत्र की महिलाएं, बच्चे और युवा सड़कों पर उतर आए। पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों ने खाली बर्तनो के साथ जिला प्रशासन और नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया और समस्या के समाधान की मांग की है।


शहर में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर सजग नियो न्यूज की टीम रविवार को नगर निगम के वार्ड संख्या 4 में जन समस्याओं की पड़ताल करने पहुंची। तो वहां लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। हर कोई खाली बर्तन लेकर पानी के लिए भटकता नजर आ रहा था। कुछ ही समय में भरतपुर क्षेत्र के लोग खाली बर्तनों को लेकर सड़कों पर आ गए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन करने वालों में न सिर्फ पुरुष थे बल्कि महिलाएं और बच्चे भी शािमल थे। वह शासन और प्रशासन की अनदेखी और अव्यवस्था पर रोष व्यक्त कर रहे थे साथ ही जनप्रतिनिधियों की जनता के प्रति जवाबदेही पर सवालिया निशान लगा रहे थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले तीन माह से पानी के लिए तरस रहे। जब गर्मी का मौसम में पानी की आवश्यकता अधिक होती है तब स्थानीय लोगों को पीने के लिए पानी तक नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि महापौर का आवास मात्र चंद कदमों की दूरी पर होने के बावजूद भी जनता पानी के लिए तरस रही है। जबकि महापौर के आवास वाले क्षेत्र में पर्याप्त पानी आ रहा है। जन प्रतिनिधि, पार्षद और नेता भी क्षेत्र की जनसमस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments