Monday, April 29, 2024
Homeजुर्मई-रिक्शा चालक को मारपीट कर किया अधमरा, 8 हजार रुपए लूट कर...

ई-रिक्शा चालक को मारपीट कर किया अधमरा, 8 हजार रुपए लूट कर जंगल में फेंंका

मथुरा। शहर में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ फिर से बढ़ने लगा है। शनिवार देर शाम माल गोदाम रोड पर एक ई रिक्शा चालक को बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया और उससे हजारों की लूट करने के बाद जंगल में फेंक गए। पुलिस ने ई रिक्शा चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया है। ई रिक् शा चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।


शहर के नए बस स्टेंड के सामने माल गोदाम रोड पर शनिवार देर शाम एक रिक्शा चालक जा रहा था। तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने ई रिक्शा चालक को बुरी तरह मारपीट कर अधमरा कर दिया। उसके पास रखे आठ हजार रुपए लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उसे जंगल में फेंक दिया। राहगीरोें ने ई रिक्शा चालक को जंगल में अचेतावस्था में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ई रिक्शा चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के उपचार के बाद होश आने पर रिक्शा चालक ने अपना नाम मुकेश निवासी सुभाष नगर कोतवाली क्षेत्र बताया है।

कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि ई रिक्शा चालक के साथ हुई घटना का पता लगाया जा रहा है। चालक से बदमाशों की हुलिया और घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments