Monday, May 6, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़गंदगी के ढ़ेर पर रहने को मजबूर मदनपुरी कॉलोनीवासी, दूषित जलनिकासी न...

गंदगी के ढ़ेर पर रहने को मजबूर मदनपुरी कॉलोनीवासी, दूषित जलनिकासी न होने से फटने लगे मकान


कमल यदुवंशी
गोवर्धन।
सकरवा रोड़ स्थित मदनपुरी कॉलोनी के नागरिक नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। हालात यह हैं कि कॉलोनी में न तो खड़ंजा हैं, ना ही पानी निकासी को नाली। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगने से राहगीरों का मार्ग पर चलना भी मुश्किल हो रहा है। मूलभत सुविधाओं से बांछित मदनपुरी कॉलोनीवासियों के अब मकान भी फटने लगे हैं।


स्थानीय निवासी प्रेम सिंह , कालीचरन शर्मा, ओमवती देवी , तोताराम,ओमप्रकाश, हरदेव सिंह, भूदेव शर्मा, प्रमोद सेठ, रिखव शर्मा,वीरेन्द्र सिंह आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत गोवर्धन द्वारा मदनपुरी कॉलोनी में आश्वासन के बाद भी न तो खरंजा बनवाया जा रहा है और न ही नालियां। आलम यह है कि जल निकासी के अभाव में जलभराव के चलते लोगों के मकान तक फट गये हैं।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चेयरमैन बनने से पहले कॉलोनी काटकर बेची गयी थी,उन्होंने कालोंनी में प्लॉट ख़रीने समय के खरंजा, नाली व विद्युत खंभा आदि लगाने का आश्वासन दिया था मगर प्लाट बिक जाने के बाद आज तक कालोंनी में विकास नही हुआ। जबकि करीब चार वर्ष से नगर पंचायत चेयरमैन भी है। पीडित लोगों की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष लंबरदार ने मौके पर पहुँचकर ल लोगो की पीडा सुनी। कालोंनी निवासी बेबा,ओमवती ने रोते बताया कि जलभराब रहने से मकान फट गया है। कॉलोनीबासी प्रशासन से मिलकर समस्या बताएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments