Saturday, April 20, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा जनपद में 31 लाख पौधे लगाए जाएंगे, डीएम ने पर्यावरण समिति...

मथुरा जनपद में 31 लाख पौधे लगाए जाएंगे, डीएम ने पर्यावरण समिति की बैठक बुलाई

मथुरा। जिले में बारिश के समय में इस बार 31 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस वृहद पौधारोपण में न सिर्फ वन विभाग बल्कि सभी विभागों की सहभागिता होगी। सभी विभागों का पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।

शुक्रवार को मानसून नजदीक आते ही जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने पर्यावरण समिति की बैठक बुलाई। बैठक में इस वर्ष जनपद में 31 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मथुरा जनपद को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए जाने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है।

सभी प्रमुख मार्गों की दोनों साइड घने हरे पेड़ लगाए जाएंगे धार्मिक स्थलों को जाने वाले सभी मार्गों पर वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। हरियाणा की सीमा से और आगरा तक यमुना किनारे वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि पर्यावरण समिति की बैठक में मथुरा जनपद को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए जाने के लिए वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा जनपद में करीब 31लाख पौधे लगाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments