Friday, April 26, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़पंचायती राज विभाग में सफाईकर्मी कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य, सफाई...

पंचायती राज विभाग में सफाईकर्मी कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य, सफाई व्यवस्था चौपट

कमल यदुवंशी
गोवर्धन।
पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अधिकारियों ने सफाईकर्मी पंकज कुमार को गोवर्धन ब्लॉक पर कंप्यूटर ऑपरेटर की बड़ी जिम्मेदारी सौंप रखी है, जबकि सरकारी अभिलेखों में वह सफाईकर्मी राजस्व गांव मलसराय के मजरा टोंड में ड्यूटी पर तैनात दिखा रखा है। ऐसे में किसी गोपनीय दस्तावेज और सरकारी कामकाज में चूक होती है, तो किसकी जिम्मेदारी होगी।

पंकज कुमार की नियुक्ति सरकारी अभिलेखों में सफाईकर्मी के पद पर है। वह राजस्व गांव मलसराय के मजरा टोंड में ड्यूटी पर तैनात दिखा रखा है। चार वर्ष से सफाई कार्य नहीं कर रहा है। वह गोवर्धन ब्लॉक के पंचायती राज कार्यालय में कंप्यूटर चला रहा है।

गोवर्धन ब्लॉक में 40 ग्राम पंचायत हैं। इन ग्राम पंचायतों में 99 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति है, लेकिन ज्यादातर ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मी सफाई करने नहीं पहुंच रहे हैं। बीडीओ ब्रजबिहारी त्रिपाठी का कहना है कि ब्लॉक पर कंप्यूटर ऑपरेटर की कमी है, सफाई कर्मचारी कार्यालय से अटैच है। काम का अधिक लोड होने के चलते सफाई कर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर का काम देख रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments