Friday, March 29, 2024
Homeन्यूज़नगर निगम मथुरानाले में गिरकर 2 युवकों की मौत के बाद नगर निगम आया...

नाले में गिरकर 2 युवकों की मौत के बाद नगर निगम आया अलर्ट मोड में, उठाए ये कदम

मनमोहन पारीक
मथुरा।
कैलाश नगर में खुले नाले में गिरकर दो युवकों की मौत के बाद महापौर ने भले ही जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया हो लेकिन नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं सफाई व्यवस्थाई की कार्यशैली में बदलाव लाने और घटनाओं से सबक लेते हुए नगर में सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैंं।

खुले नालों में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए नगर आयुक्त अनुनय झा ने सफाई कर्मचारियों को कार्यशैली में बदलाव लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नाले की सफाई करने के बाद तुरंत नालों को ढ़का जाए। सिल्ट उठने का इंतजार न किया जाए। उन्होेंने खुले नालों से हो रही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिए दो कार्य सुधार कार्य जल्द किए जाएंगे। निगम द्वारा पिछले दो दिनों में सर्वे किया गया कि शहर में ऐसे 54 पॉइंट हैं जहां नालों में दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे स्थानों पर निगम द्वारा बोर्ड लगाए जा रहे हैं। जिनके द्वारा लोगों को गहरे और बड़े नालों से सचेत किया जा रहा है। वहीं नगर में 35 ऐसे पॉइंट हेैं जहां राइजिंग वॉल निगम द्वारा लगाई जा रही है। यह कार्य शुरु हो गया है।

नगर निगम के जेड एसओ सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि बारिश तेज होने पर नगर में होेने वाले जलभराव के कारण लोग और उनके वाहन नाले में दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। लोगों की सुरक्षा को ध्यान मे ंरखते हुए निगम द्वारा कई सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हें। इसमें 54 स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैंं। 35 स्थानों पर राइजिंग वाल बनाई जा रही है। इसके अलावा नालों की सफाई के बाद तुरंत उन्हें ढका जाएगा। सभी सुधार कार्य जून के आखिर तक पूरे हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments