Friday, April 26, 2024
Homeराजनीतिपीएम मोदी के करीबी एके शर्मा की यूपी की राजनीति में हुई...

पीएम मोदी के करीबी एके शर्मा की यूपी की राजनीति में हुई एंट्री, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बने


लखनऊ। आखिरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी पूर्व नौकरशाह एके शर्मा की राजनीति में एंट्री हो गई है। उन्हें भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है।

गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईएएस अरविंद कुमार शर्मा को इसी साल 14 जनवरी लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। क्योंकि अरविंद कुमार शर्मा पीएम नरेंद्र मोदी के नजदीकी लोगों में शुमार रहे हैं और वह एकाएक वीआरएस लेकर यूपी में एमएलसी चुनाव के बीच बीजेपी से जुड़े।


फिर वे विधान परिषद के सदस्य बनाए गए। ऐसे में उनकी दूसरी बड़ी भूमिकाओं तक के कयास लगने लगे। घटनाक्रम के बाद संगठन से लेकर सरकार तक कुछ बड़े चेहरों की धड़कनें बढ़ गई थीं, लेकिन प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद अंदरखाने की राजनीतिक उथलपुथल के दौर में नेताओं के बीच थोड़ी राहत महसूस होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments