Saturday, April 20, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़होटल रूम में इस वजह से बिछाई जाती है सफेद चादर, यह...

होटल रूम में इस वजह से बिछाई जाती है सफेद चादर, यह है हैरान करने वाली सच्चाई


जब भी आप होटल में जाते हो तो उसके रूम में सबसे पहले आकर्षित करती है, तो वो होता है सफेद चादर से सजा खूबसूरत बेड। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा कि आखिर होटल के रूम्स में हमेशा बेड पर सफेद चादर यानि बेडशीट ही क्यों बिछाई जाती है। अगर नहीं, तो आज हम आपको होटल के बेडरूम के इस अनसुने राज के बारे में बता रहे हैं। होटल के बेडरूम में सफेद चादर बिछाने के वजह…

  1. होटल के बेडरूम में सफेद चादर बिछाने की सबसे अहम वजह ये है कि सफेद रंग के संपर्क में आने से मन और दिमाग शांति महसूस करता है। जिससे तनाव में कमी आती है। जिससे आप स्ट्रेस फ्री होकर अपनी वेकेशन्स को इंज्वॉय कर सकें।
  2. जब भी हम लोग कहीं घूमने जाते हैं, तो ऐसे में भाग-दौड़ और मौज मस्ती में काफी थक जाते हैं। ऐसे में सफेद रंग आपको रिलेक्स करने में मदद करता है। इसके साथ ही सफेद रंग की चादर पर सोने से नींद सुकून की आती है। जिससे आप अगले दिन के लिए खुद को रिफ्रेश फील करते हैं।

3.होटल के बेडरूम में सफेद चादर बिछाने के पीछे उस पर लगे दागों को आसानी से पहचानने के लिए किया जाता है। क्योंकि आमतौर पर माना जाता है कि सफेद रंग के कपड़ों को धोना आसान नहीं होता है। जबकि एक्सपर्ट की मानें तो रंगीन कपड़ों की तुलना में सफेद रंग के कपड़ों के दागों को पहचानना और धोना आसान होता है। इससिए ही रेल, हवाई यात्रा और होटल्स में सफेद रंग के चादर, तौलिए और रूमाल का इस्तेमाल किया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments