ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज मंगलवार को ज्येष्ठ सुदी द्वादशी 10:24 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्री श्यामबाबा द्वादशी , भौम प्रदोष व्रत , बड़ा महादेव पूजन ,चम्पक द्वादशी , द्वादशी में त्रिविक्रम पूजा , दक्षिणात्यों का त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रतारम्भ , दक्षिणात्यों के त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का प्रथम संयम , सूर्य आद्रा नक्षत्र में 05:39 पर , शक आषाढ़ माह प्रारम्भ , बुध पूर्व में 20:38 पर उदय , बुध मार्गी 27:31 पर , शुक्र कर्क राशि में 14:20 पर , त्रिपुष्कर योग सूर्योदय से 10:22 तक , श्री सुपाश्र्वनाथ जी जन्म – तप कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी ) ,श्री अमरीश पुरी जयन्ती , विश्व ऊंट दिवस व विश्व वर्षावन दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- ज्येष्ठ
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- द्वादशी-10:24 तक
- पश्चात- त्रयोदशी
- नक्षत्र- विशाखा-14:23 तक
- पश्चात- अनुराधा
- करण- बालव-10:24 तक
- पश्चात- कोलव
- योग- सिद्ध-13:50 तक
- पश्चात- साध्य
- सूर्योदय- 05:23
- सूर्यास्त- 19:22
- चन्द्रोदय- 16:48
- चन्द्रराशि- तुला-09:00 तक
- पश्चात- वृश्चिक
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:55 से 12:50
- राहुकाल- 15:52 से 17:37
- ऋतु- वर्षा
- दिशाशूल- उत्तर
कल बुधवार को ज्येष्ठ सुदी त्रयोदशी 07:01 तक पश्चात् चतुर्दशी 27:34 तक , चतुर्दशी तिथि का क्षय , विघ्नकारक भद्रा 27:33 से , दक्षिणात्यों के त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का द्वितीय संयम, चंपक चतुर्दशी, सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 11:48 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 11:48 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:48 से , श्री वीरभद्र सिंह जन्म दिवस , श्री राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी जन्म दिवस (जन्मतिथि पर मतभेद) , डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस , श्री संजय गाँधी स्मृति दिवस , श्री वाराहगिरि वेंकट गिरि स्मृति दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ स्थापना दिवस , संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस व अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय