Monday, May 6, 2024
Homeन्यूज़छाता - साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, असामाजिकतत्वों ने तोड़ी धार्मिक स्थल...

छाता – साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, असामाजिकतत्वों ने तोड़ी धार्मिक स्थल की गुंबद

पुलिस प्रशासन की देखरेख में बनाई गई गुंबद


रिपोर्ट – नरेन्द्र सिंघल
बुधवार को कोतवाली छाता क्षेत्र के गाव नौगाँव मे मध्य रात्रि असामाजिक युवको ने धार्मिक स्थल की गुम्बद को तोड़ कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की घटना को अंजाम दे दिया। घटना का जानकारी उस बक्त हुई जब सुबह करीब 5 बजे गाँव का ही रहने वाला व्यक्ति नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में गया था। तभी मस्जिद की गुम्बद को टूटा देख होश उड़ गए जिसकी जानकारी व्यक्ति ने गाँव के अन्य लोगो को दी। फिर क्या मामला पूरे गाँव मे फैल गया। वही मामले की जानकारी गाँव के लोगो ने छाता पुलिस को दे दी गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार, छाता कोसी शेरगढ की भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुच गए। मस्जिद की गुम्बद को तोडने की घटना के बाद घटनास्थल पूरा छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाबुझाकर शांत किया और गुम्बद को तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद पुलिस ने लोगो के सहयोग से काफी देर के बाद टूटी हुई गुम्बद को सही कराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments