Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़गोकुल - भगवान भजनाश्रम में विधवाओं को नहीं मिल रहा सरकारी लाभ

गोकुल – भगवान भजनाश्रम में विधवाओं को नहीं मिल रहा सरकारी लाभ

नहीं मिल रही विधवा पेंशन

रिपोर्ट – राजेश डब्बू
उदास रहने को अच्छा नहीं बताता है, कोई भी जहर को मीठा नहीं बताता है, कल अपने आपको देखा था मां की आखों में, ये आइना हमें बूढ़ा नही बताता है, 23 जून को विधवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, विधवा महिलाओं को सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता एवं उपलब्धियों की पड़ताल के लिए नियो न्यूज की टीम गोकुल में बने भगवान भजनाश्रम में पहुंची, यह आश्रम कई दशकों से चला आ रहा है जिसकी मुख्य शाखा वृंदावन में स्थापित है, भगवान भजनाश्रम में विधवा महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन किया जाता है।

आश्रम में विधवा महिलाओं से जब बातचीत की गई तो महिलाओं ने कहा कि भगवान भजनाश्रम के माध्यम से उन्हें कोई विशेष लाभ नहीं दिया जाता है जबकि पहले उन्हें कई प्रकार की वस्तुएं भी दी जाती थी, लेकिन अब करीब 10 साल से खाने के लिए कुछ ही सामिग्री दी जाती है और सरकार के द्वारा दी जाने वाली विधवा पेशन योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है।

वही जब आश्रम के मैनेजर से बात की गई तो मैनेजर ने कहा की संस्था के द्वारा काफी समय पहले महिलाओं के लिए सामान की उचित व्यवस्था की जाती थी, लेकिन अब काफी लंबे समय से कुछ नहीं दिया जा रहा है, भगवान भजनाश्रम में करीब 42 विधवा महिलाएं रहती हैं जिनको सुविधाएं देने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments