Wednesday, April 24, 2024
Homeन्यूज़नगर निगम मथुरालापरवाही: नगर पंचायत की पानी की टंकी घरों के ऊपर गिरी, 2...

लापरवाही: नगर पंचायत की पानी की टंकी घरों के ऊपर गिरी, 2 घरों को पहुंची क्षति, लाखों का नुकसान

महावन। महावन नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पंचायत भवन में जर्जर पानी की टंकी को गिराने से दो मकान धराशायी हो गए हैं। वहंी कई मकानों को भी बड़ी क्षति पहुंची है। वहंी लाखों का सामान नष्ट हो गया। किसी तरह की जनहानि की खबर अभी तक नहंी है। लोगों में नगर पंचायत की लापरवाही को लेकर रोष व्याप्त है।


शुक्रवार दोपहर को नगर पंचायत भवन में जर्जर खड़ी पानी की टंकी को अधिकारियों के निर्देश पर गिराया गया। टंकी के धराशायी होने पर टंकी के पिलर समीप के दो मकानों पर जा गिरे। जिससे दो मकान पूरी तहर क्षतिग्रस्त हो गए। इतना नहीं पिलरों के तेज गति से गिरने और उनके भारीपन के कारण मकानों क अन्दर रखा सामान भी नष्ट हो गया। वहंी पड़ौस के करीब चार घरों को भी क्षति पहुंची है। जिस समय टंकी के पिलर मकानों के ऊपर गिरे थे, गनीमत रही कि उस समय घर के लोग बाहर गए हुए थे।

घर को क्षति पहुंचने पर पीड़ित साबिर ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत ने पानी के ओवर हैड टेंक को गिराने से पहले आसपास पड़ौस के लोगों को चेतावनी देनी चाहिए थी। लोगों को सूचित करने और उनके मकानों को खाली कराने के बाद यह कदम उठाना चाहिए। लेकिन नगर पंचायत अधिकारी की लापरवाही के कारण उसका और उसके भाई का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान में लड़कियों की शादी के लिए लाया गया दहेज का लाखों रुपए का सामान भी नष्ट हो गया। साबिर ने जिला प्रशासन ने मांग की है कि उसके मकानों को बनवाया जाए और नष्ट हुए सामान का मुआवजा दिया जाए।

महावन नगर पंचायत के ईओ राकेश कुमार सरोज ने बताया कि पानी का ओवर हैड टेंक के गिरने से जो भी नुकसान मकानों को पहुंचा है। उनकी क्षतिपूर्ति की जाएगी। इस संबंध में जो भी शिकायत हो वह नगर पंचायत कार्यालय में आकर अवगत करा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments