Saturday, May 4, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़बिना मॉस्क बैंक में घुसने पर बैंक के सुरक्षाकर्मी ने रेलवे कर्मचारी...

बिना मॉस्क बैंक में घुसने पर बैंक के सुरक्षाकर्मी ने रेलवे कर्मचारी को गोली मारी, हड़कंप

बरेली। बैंक में बिना मॉस्क प्रवेश करने पर बैंक के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घायलवस्था में व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के बैंक में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा गार्ड को हिरासत में ले लिया है। गोली लगने से घायल व्यक्ति की पहचान एक रेलवे कर्मचारी के रुप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में बगैर मास्क घुस गये एक व्यक्ति से बैंक के गेट पर तैनात एक गार्ड केशव कुमार से उनकी कहासुनी हुई। इसके बाद वह लौट आये। दोबारा फिर बैंक के अंदर बगैर मास्क जा रहे थे।


गार्ड केशव कुमार ने फिर उस व्यक्ति का विरोध किया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी और नोकझोंक हुई। इसके बाद गार्ड ने बंदूक से राजेश को गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहंचाया वहीं बैंक के गार्ड को हिरासत में ले लिया है। जांच पड़ताल में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments