Sunday, February 15, 2026
HomeUncategorizedहादसा: एक्सप्रेस-वे पर खड़ी स्लीपर कोच बस में डीसीएम ने मारी टक्कर,...

हादसा: एक्सप्रेस-वे पर खड़ी स्लीपर कोच बस में डीसीएम ने मारी टक्कर, पांच की मौत

फिरोजाबाद। मंगलवार को एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हो गया। खड़ी स्लीपर कोच बस में डीसीएम ने जबर्दस्त टक्कर मार दी। जिससे डीसीएम और बस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को निकट के अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भजा और जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

शिकोहाबाद नगला खंगर क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेस वे एक स्लीपर कोच बस खड़ी हुई थी तभी तेज गति से आई डीसीएम ने जबर्दस्त टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम एवं बस में सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई। चीखपुकार मचने लगी। कुछ ही समय में पुलिस और एम्बुबलेंस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए भेजा।

हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह से झतिग्रस्त हो गया। डीसीएम के कैंटर सवार लोगों के शव फंसे थे जिन्हें बमुश्किल से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने घटना में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। लेकिन मृतकों की शिनाख्त अभी नहंी हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास में लगी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments