Friday, April 19, 2024
Homeन्यूज़नगर निगम मथुराजब मच्छरों से भरा गिलास को लेकर निगम कार्यालय पहुंचा शख्स, अधिकारी...

जब मच्छरों से भरा गिलास को लेकर निगम कार्यालय पहुंचा शख्स, अधिकारी को सुनाई ये व्यथा

वृंदावन। तीर्थनगरी वृंदावन में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। गंदगी और उससे पनप रहे मच्छरों से परेशान एक व्यक्ति एक प्लास्टिक के गिलास में मच्छरों को भरकर नगर निगम कार्यालय पहुंच गया और अपर नगर आयुक्त के समक्ष मच्छरों से भरा गिलास प्रस्तुत कर दिया। व्यक्ति की शिकायत करने के इस अजीब तरीके को देख नगर निगम कर्मचारी भी हैरान रह गए।

मथुरा-वृंदावन नगर निगम जहां पिछले एक माह से अधिक समय से नालों की सफाई के साथ चूना डालने, फॉगिंग करने का दावा कर रही है। वहीं नगर निगम के वृंदावन कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर विशाल नाले की सफाई नहीं हुई है। न ही नाले के सहारे लंबे समय से पड़े कूड़े को उठाया जा रहा है। गंदगी के कारण रंगजीनगला क्ष्ोत्र में मच्छरों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

इस परेशानी से जूझ रहे गांधीपार्क के पीछे रंगजी का नगला क्षेत्र में रहने वाले महेश बघेल प्लास्टिक के गिलास में मच्छरों का झुंड इकठ्ठा कर लिया और नगर निगम कार्यालय पहुंच गया। कार्यालय में अपर नगर आयुक्त के न मिलने पर घंटों अधिकारियों का इंतजार करता रहा। महेश बघेल अपनी व्यथा निगम के अधिकारियों से मिलकर सुनाना चाहता था। तभी दोपहर करीब एक बजे नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार तिवारी कार्यालय पहुंचे। महेश बघेल ने उनके समक्ष मच्छरों से भरा प्लास्टिक का गिलास रख दिया। उसने अधिकारी को बताया कि नगर निगम कार्यालय के सामने के मोहल्ला रंगजी का नगला में गंदगी व्याप्त है। मच्छरों के कारण जीना मुश्किल हो रहा है। बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

व्यक्ति के शिकायत के अंदाज को देख नगर निगम अधिकारी और कर्मचारी भी हैरान रह गए। कि आखिर इतने मच्छरों को गिलास में भरकर अधिकारी को दिखाने लिए यह व्यक्ति घंटों बैठा रहा और गिलास के साथ अपनी समस्या अधिकारी के समक्ष रखी।

इस पर निगम के अपर नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार तिवारी ने उसे सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के भरोसा दिलाया और सफाई कर्मचारियों की टीम को रंगजी के नगला क्षेत्र मेंं सफाई करने के निर्देश दिए। महेश बघेल का शिकायत बयां करने का अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments