Thursday, May 2, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान शुरु, भाजपा एवं रालोद से प्रत्याशी...

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान शुरु, भाजपा एवं रालोद से प्रत्याशी मुख्यालय पहुंचे, बसपा सदस्यों पर टिकी नजर

मथुरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम कड़ी में आज शनिवार को यहां जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान प्रक्रिया शुरु हो गई है। सभी 33 निर्वाचित सदस्यों  में से कुछेक सदस्य मतदान के लिए आने लगे हैं। इससे पहले सुबह मतदान का समय होते ही भाजपा एवं रालोद से प्रत्याशी जिला मुख्यालय पर पहुंच गए हैं। दोनों ही अपनी-अपनी जीत का का दावा कर रहे हैं। दोनों की ही नजर बसपा के निर्वाचित सदस्यों पर टिकी है। वहीं जिला प्रशासन इस बीच ड्रोन कैमरों से निगरानी बनाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।

भारतीय जनता पार्टी के किशन सिंह चौधरी

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी के किशन सिंह चौधरी एवं राष्ट्रीय लोकदल के राजेंद्र सिंह सिकरवार आमने-सामने हैं। कांग्रेस, बसपा, सपा की ओर से कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं है। इनमें भी सपा का केवल एक पंचायत सदस्य चुनाव जीता है तो कांग्रेस का तो खाता भी नहीं खुल पाया। लेकिन बसपा ने 13 सदस्य जीत जाने के बाद भी बहुमत के लिए चार मत न जुटा पाने की स्थिति से बचने के लिए खुद को बाहर ही रखा है। बसपा के सदस्य अपनी इच्छानुसार मतदान करेंगे। फिलहाल, जिला पंचायत के 33 सदस्यों में बसपा के 13, भाजपा व रालोद के 8-8, सपा का एक व 3 निर्दलीय सदस्य शामिल हैं।

राष्ट्रीय लोकदल के राजेंद्र सिंह सिकरवार

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मथुरा में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए होने वाले मतदान को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। जिला मुख्यालय परिसर को एक जोन और चार सेक्टरों में बांटकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी हर गतिविधि पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments