Thursday, May 2, 2024
Homeराजनीतिमथुरा भाजपा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष 6 साल के लिए निष्कासित

मथुरा भाजपा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष 6 साल के लिए निष्कासित


मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष पन्नालाल गौतम को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने यह कार्रवाई ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर की है।


भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर पार्टी के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष पर यह निष्कासन की कार्रवाई की गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख के भाजपा प्रत्याशी के विरोध में यह कार्य कर रहे थे। पार्टी विरोधी कार्य करने पर पन्नालाल गौतम के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments