Sunday, May 5, 2024
Homeजुर्मतमंचे की नोक पर बाइक सवार बदमाशों ने राहगीर से की लूटपाट,...

तमंचे की नोक पर बाइक सवार बदमाशों ने राहगीर से की लूटपाट, घटना से गांववासियों में रोष

गोवर्धन। पलसों गांव स्थित गैस गोदाम के समीप एक व्यक्ति को तमंचे की नोक पर दो बाइक सवार 4 बदमाशों ने लूट लिया। व्यक्ति से 25 हजार रुपए लूट ले गए और जान से मारने की धमकी दे गए। घटना से गांववासियों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस भी घटना की जांच पड़ताल में लगी है।


शुक्रवार शाम करीब साढे़ सात बजे महरौली निवासी नवल सिंह गोवर्धन स्थित बैंक एटीएम से 40 हजार रुपए निकाल कर मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे। तभी रास्ते में पलसों गांव स्थित गैस गोदाम के समीप दो बाइक पर सवार हथियारों से लैस चार बदमाशों ने पीछे से उनमें टक्कर मार दी। नवल सिंह गिर गए। इससे पहले वह कुछ समझ पाते तभी बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दे दी। जब नवल सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का सामना करने का प्रयास किया। तब तक बदमाश उनके पास रखी नकदी लूट कर भाग गए। बदमाश एक जेब में रखे 25 हजार रुपए लूट ले गए। कछ ही समय में आसपास के गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। तब तक बदमाश आखों के ओझल हो गए।


घटना की सूचना मौके पर पुलिस पीड़ित और गांव के लोगों से जांच पड़ताल की है। लूट की घटना से जहां लोगों में रोष व्याप्त है वहीं उन्हें इस तरह की घटना से भय बना हुआ है कि अब किसी भी एक व्यक्ति का पैसे लेकर आवागमन करना सुरक्षित नहीं है।


गोवर्धन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार अज्ञात बदमाशों ने 25 हजार रुपए की लूट की है। जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments