Wednesday, February 25, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़चार मंजिला से खेलते-खेलते मासूम की गिरने से मौत, पौन घंटे बाद...

चार मंजिला से खेलते-खेलते मासूम की गिरने से मौत, पौन घंटे बाद परिजनों पड़ा मिला शव

मथुरा। राधापुरम एस्टेट के सामने गुरुवार को अशोका हाइट में चौथी मंजिल स्थित फ्लैट से गिरकर 4 साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि परिजनों को इस घटना का तब पता चला जब परिजनों ने उसे फ्लैट और उसके आसपास काफी तलाशा। बच्चे का शव अशोका हाइट के पीछे मलवे में पड़ा मिला। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोककर हाल बुरा है।


राधापुरम एस्टेट के सामने अशोका हाइट में चार मंजिल पर एक फ्लैट में रहने वाले विजेन्द्र का चार साल का पुत्र दक्ष शर्मा खेल रहा था। तभी खेलते-खेलते वह चार मंजिल से नीचे गिर गया। उस समय बच्चे के पास कोई नहीं थी। यही कारण है कि गिरते वक्त बच्चे को कोई देख नहीं पाया। बच्चा अशोका हाइट के पीछे पड़़े मलवे में जा गिरा। मासूम दक्ष के सिर में गंभीर चोटें आई थी। जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों को जब फ्लैट और उसके आसपास बच्चा नहीं दिखा तो उसकी तलाश होने लगी। करीब पौने घंटे तलाश करने के बाद बच्चा का शव बिल्डिंग के पीछे मलवे पर पड़ मिला। बच्चे की मौत होने पर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, उनका रो-रोकर हाल बुरा हो गया। बच्चे को उसके पिता विजेन्द्र अपने पैतृक गांव कोसीकलां ले आए हैं और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments