Monday, May 6, 2024
Homeजुर्ममहिला ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी...

महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गई


गाजियाबाद।
लोनी वाडॅर क्षेत्र स्थित उत्तरांचल कालोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कालोनी निवासी 25 साल की महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुद भी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई ह। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता है।


उत्तरांचल कालोनी निवासी 25 साल की प्रिया दहिया ने 18 जुलाई की शाम को पहले अपनी 5 साल की बेटी का गला दबाकर हत्या की। उकसे बाद प्रिया ने एक साल छह महीने के अपने बेटे की गला दबाकर जान ले ली।
अपने दोनों बच्चों की जान लेने के बाद प्रिया ने खुद भी पंखे से फांसी लगा लिया। घटना की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
महिला के इस कदम से हर कोई हैरान है। घर में पति-पत्नी और बच्चों के अलावा कोई नहीं रहता था। ऐसे में चर्चा ये हा रही है कि आखिर प्रिया ने क्यों अपने दो मासूमों की जान ली और फिर भी खुद भी फंदे से झूल गई। प्रिया के इस कदम के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments