Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मुड़िया पूर्णिमा मेला रद्द होने के बावजदू गोवर्धन परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालु

मुड़िया पूर्णिमा मेला रद्द होने के बावजदू गोवर्धन परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालु


गोवर्धन।
कोरोना महामारी के चलते जिला प्रशासन ने इस बार गोवर्धन का राजकीय मुड़िया मेला निरस्त कर दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा गोवर्धन के प्रवेश मार्ग आज से सील किए जा रहे हैं। इस बीच गोवर्धन की परिक्रमा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कोरोना महामारी और जिला प्रशासन के निर्देश की परवाह न करते हुए बड़ी संख्या में लोग परिक्रमा लगा रहे हैं।


सोमवार को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। गुरु पूर्णिमा से पहले ही देश के कोने-कोने से श्रद्धालु गोवर्धन में जमा हो गए। होटल, गेस्टहाउस और धर्मशालाएं गुरुपूर्णिमा से पहले ही बुक हो गई है। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरु हो गया है।

श्रद्धालु राधेनाम जप के साथ परिक्रमा लगा रहे हैं। वही कस्बे के व्यापारी जिला प्रशासन के इस आदेश को लेकर परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि दुकानों को बन्द करा दिया गया है। लेकिन परिक्रमा मार्ग बंद नहीं कराया गया। गोवर्धन की दुकान बंद की गई है तो परिक्रमा मार्ग को भी बन्द किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments