Saturday, April 20, 2024
Homeन्यूज़नगर निगम मथुराबड़ी लापरवाही: खुले सीवर चैंबर से ठोकर लगने से एक व्यक्ति गंभीर...

बड़ी लापरवाही: खुले सीवर चैंबर से ठोकर लगने से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल

मथुरा। कृष्णापुरी क्षेत्र में एक बार फिर नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। मंगलवार सुबह रास्ते में खुले सीवर चेंबर ठोकर लगने से गिर गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे आगरा रैफर कर दिया है।


गत माह खुले नाले में डूबकर दो युवकों की मौत के बाद भी नगर निगम ने कोई सबक नहंीं लिया। मंगलवार को निगम की लापरवाही के चलते फिर एक व्यक्ति की जान मुश्किल मेें आ गई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह कृष्णापुरी क्षेत्र निवासी राजकुमार (55 वर्ष) किसी काम से होली गेट जा रहा था, तभी होली के समीप सीवर का चैंबल खुला पड़ा था। चैंबर से ठोकर लग जाने से वह गिर गया जिससे उसके सिर और रीढ की हड्डी में गंभीर चोट आई है।

स्थानीय लोगों ने बामुश्किल व्यक्ति को बाहर निकाला। व्यक्ति के गंभीर चोट आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक होते देख आगरा के लिए रैफर कर दिया है। नगर निगम की लापरवाही के चलते एक व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

जिला अस्पताल के डॉ राहुल ने बताया कृष्णापुरी निवासी राजकुमार सुबह घर से कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में नगर निगम का एक चैंबर खुला था, जिससे उसके सिर में चोट आई है और रीढ की हड्डी में फैक्चर आ आया है। उन्हें सिटी हॉस्पीटल के लिए रैफर कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments