Thursday, April 25, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़पूजा के लिए मिट्टी खोदने गई महिलाओं के ऊपर ढाय गिरी, एक...

पूजा के लिए मिट्टी खोदने गई महिलाओं के ऊपर ढाय गिरी, एक महिला की मौत, चार घायल

वृंदावन। अक्रूर गांव में देवशयनी एकादशी पर पूजा के लिए मिट्टी लेने गईं पांच महिलाआें के ऊपर ढाय गिर गई। महिलाओं के साथ आईं दो किशोरी मिट्टी गिरते ही भाग गईं। जबकि तीन महिलाएं मिट्टी में दब गई। गांव के लोगों ने मिट्टी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां एक महिला की मौत हो गई।

वृंदावन के समीपवर्ती गांव अक्रूर में करीब आधा दर्जन से अधिक महिलाएं देवशयनी एकादशी पर पूजा के लिये टीले से मिट्टी खोदने गयी थी। सोमवार को दिन भर हुई बारिश के कारण मिट्टी की ढाय कई जगह से खोखली हो गयी थी। जैसे ही महिलाओं ने मिट्टी खोदना शुरू किया अचानक ऊपर से मिट्टी भरभरा कर उनके ऊपर गिर पड़ी। महिलाओं के साथ मे आयी किशोरी राधा व ललिता कुछ दूर खड़ी होने के कारण चपेट में आने से बच गयी। उन्होंने तत्काल गावं में ढाय गिरने की सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गये। जल्द ही एक जेसीबी की मदद से रेस्क्यू शुरू कर दिया गया।


थोड़ी ही देर में नगरनिगम के अपर आयुक्त व कोतवाली प्रभारी भी घटनास्थल पर जा पहुंचे। दो जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर सभी महिलाओं को करीब दो घण्टे की मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया। जिन्हें समीप के अस्पतालों में ले जाया गया। अस्पताल ले जाते समय रेनू पत्नी जयबिहारी की मौत हो गयी। जबकि आशा,रजनी ,विमलेश व सावित्री को उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments