Thursday, September 18, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा: कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व चेयरमैन श्याम सुन्दर कांग्रेस से...

मथुरा: कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व चेयरमैन श्याम सुन्दर कांग्रेस से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित

मथुरा। वृन्दावन में कांगे्रेस के दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान पार्टी पदाधिकारियों में विवाद और गोलीबारी की घटना का संज्ञान लेते हुए पार्टी हाईकमान ने मथुरा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री श्याम सुंदर उपाध्याय उर्फ ‘बिट्टू भैया’ को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्हें कुछ समय पहले ही प्रदेश महामंत्री बनाया गया था।

मीडिया को जारी निष्कासन पत्र में अनुशासन समिति के सदस्य पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि घटना के संबंध में पार्टी की अनुशासन समिति उपाध्याय के जवाब से संतुष्ट नहीं है, इसलिए उन्हें सभी पदों से हटाते हुए छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

कांग्रेस का यह प्रशिक्षण शिविर चार और पांच जुलाई को हुआ था

जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है। पार्टी में जिला स्तर पर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अनुशासनहीनता करेगा, पार्टी उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि कांग्रेस का यह सम्मेलन चार और पांच जुलाई को हुआ था। सम्मेलन के पहले दिन महिला नेता के कंधे पर हाथ रखने के कारण विवाद हुआ था और दूसरे दिन मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई थी। इन घटनाओं से कांग्रेस का यह दो दिवसीय सम्मेलन सुर्खियों में बना रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments