Friday, May 3, 2024
HomeUncategorizedपुलिस का अजब खेल: सरकार गिराने की साजिश में सब्जी बेचने वाला...

पुलिस का अजब खेल: सरकार गिराने की साजिश में सब्जी बेचने वाला और दिहाड़ी मजदूर गिरफ्तार

रांची। झारखंड में सरकार गिराने के मामले में नया मोड़ आ गयाा है। इस मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से सभी हैरान है और पुलिस की किरकिरी हो रही है। दरअसल, रांची पुलिस ने सरकार गिराने की साजिश के आरोप में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक सब्जी बेचने वाला और दूसरा दिहाड़ी मजदूर निकला। यह दावा खुद गिरफ्तार आरोपियों के परिजनों ने किया है।

परिजनों का कहना है कि पुलिस ने इन्हें दो दिन पहले बोकारो में उनके घर से उठाया था। निवारण प्रसाद महतो बोकारो में सब्जी और फल की रेहड़ी लगाते हैं, जबकि अमित सिंह दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।
निवारण के जीजा सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों को दो दिन पहले यह कहकर उठाया था कि एक मामले में पूछताछ करनी है। एक-डेढ़ घंटे बाद छोड़ दिया जाएगा। इधर, पुलिस ने इन्हें रांची के एक बड़े होटल से गिरफ्तार करने का दावा किया है।

रोज कमाने-खाने वाले सरकार गिराने की साजिश कैसे कर सकते हैं?

परिजनों का कहना है कि जब वे रांची आए तो उन्हें पता चला कि दोनों को सरकार गिराने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। परिजन का कहना है कि रोज कमाने-खाने वाले दोनों लोगों का राजनीति से दूर-दूर तक लेना-देना नहीं है। फिर ये सरकार गिराने की साजिश कैसे रच सकते हैं? उन्होंने कोतवाली थाने में अपनी बात रखनी चाही, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।

इससे पहले स्पेशल सेल ने रांची के बड़े होटलों में गुरुवार से शुक्रवार देर रात तक ताबड़तोड़ छापा मारा है। यहां से 3 लोगों को 2 लाख कैश के साथ गिरफ्तार किया है। पूरी कार्रवाई कांग्रेस के बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह की शिकायत पर हुई है। जयमंगल ने 22 जुलाई को कोतवाली थाने में एक पत्र लिखकर विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका जताई थी।

स्पेशल ब्रांच का दावा है कि ये लोग झारखंड में सरकार गिराने की साजिश के तहत विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए बड़ी रकम लेकर होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना में राजद्रोह के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कोतवाली थाने में अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो के खिलाफाकफ दर्ज हुई है। इन पर कढउ की धारा 419, 420 124-अ, 120 इ, 34 और ढफ एक्ट की धारा 171 के साथ ढउ एक्ट की धारा 8/9 लगाई गई है।

दो दिन गुपचुप कार्रवाई हुई, शुक्रवार देर रात तक पड़े छापे

सूत्रों के अनुसार, स्पेशल ब्रांच को सूचना मिली थी कि राज्य में कुछ लोग सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम ने गोपनीय तरीके से रांची के बड़े होटलों में गुरुवार और शुक्रवार को लगातार 2 दिन छापेमारी की। पुलिस ने लोअर बाजार थाना के इलाके के एक बड़े होटल से 3 लोगों को हिरासत में लिया। इनसे दो लाख कैश और मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में तीनों आरोपियों ने कई राज खोले हैं। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर राज्य के अन्य जिलों में भी जांच की जा रही है।

साजिश के पीछे एक बड़े उद्योगपति का नाम

सूत्रों के मुताबिक, राज्य के सत्ता पक्ष के कई विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर आरोपियों द्वारा कोई बड़ी साजिश रची जा रही थी। इस पूरे मामले में एक बड़े उद्योगपति का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कई विधायकों के इन आरोपियों से संपर्क होने की बात सामने आ रही है।

मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का बयान आया है। भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि भाजपा के इशारे पर झारखंड की स्थिर सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है। भाजपा के बड़े नेता राज्य की हेमंत सरकार को गिराने के लिए कई महीनों से कोशिश कर रहे हैं।

भट्टाचार्य ने कहा कि कर्नाटक, मध्यप्रदेश और राजस्थान के बाद भाजपा ने झारखंड को अगला निशाना बनाया था, लेकिन उनकी साजिश नाकाम हो गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी हरकत करेगी, इसका अंदाजा पहले से था। दुमका उपचुनाव के समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा था कि बेरमो चुनाव के बाद सरकार गिर जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments