Saturday, April 27, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़लैंडस्लाइड से बड़ा हादसा: 9 लोगों की दर्दनाक मौत, रोंगटे खड़े कर...

लैंडस्लाइड से बड़ा हादसा: 9 लोगों की दर्दनाक मौत, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो हो रहा वायरल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से बड़ा हादसा हो गया। किन्नौर जिले में भूस्खलन की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गाड़ी सवार यह पयर्टक दिल्ली और चंडीगढ़ से घूमने आए थे।


जानकारी के मुताबिक जिले में बटसेरी के गुंसा के पास चट्टानें अचानक से गिरना शुरू हुई, जिसके बाद देखते ही देखते हालात भयानक हो गए। पहाड़ों से एक के बाद एक बड़े-बड़े पत्थर नीचे तबाही मचाने लगे, जिसकी चपेट में आकर बटसेरी पुल देखते ही देखते बिखर गया और आसपास खड़ी गाड़ियां भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार 9 लोगों की दर्दनाक मौत होने की खबर मिल रही है।

बताया जा रहा है कि पहाड़ों से पत्थर गिरने से नीचे खड़ी गाड़ी भी उसकी चपेट में आ गईं, जिससे कार सवार 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गाड़ी सवार पर्यटक दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आए थे और अचानक मौत का शिकार हो गए। किन्नौर जिले में हुई लैंडस्लाइड का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव वीडियो भी सामने आया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments