Sunday, May 5, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़यूपी में 58 हजार पंचायत सहायकों की छह जल्द होंगी भर्ती, प्रधान...

यूपी में 58 हजार पंचायत सहायकों की छह जल्द होंगी भर्ती, प्रधान नहीं कर पाएंगे अपने रिश्तेदारों को नियुक्त

लखनऊ। यूपी की सभी ग्राम पंचायतों में 58 हजार से अधिक पंचायत सहायकों की भर्ती की जाएगी लेकिन ग्राम प्रधान अपने रिश्तेदार या परिजन को भर्ती नहीं कर सकेंगे। इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा कि जिस जाति की आरक्षित ग्राम पंचायत होगी, उसी जाति का पंचायत सहायक होगा।


यह बात प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने लोक भवन में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि चयन के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। सर्वश्रेष्ठ मेरिट वाले का चयन किया जाएगा। इन पदों पर ग्राम पंचायत के लोग ही चयनित हो सकेंगे। मंत्री के साथ प्रदेश के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और निदेशक पंचायती राज किंजल सिंह भी मौजूद थे। दरअसल, प्रदेश सरकार यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख से अधिक पदों पर लोगों को रोजगार देने के लिए काम कर रही है। प्रदेश में बड़ी संख्या में शिक्षित युवा बेरोजगार है। कोरोना काल में रोजगार छीनने से भी बेरोजगारी बढ़ी है।


वहीं संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान अन्य प्रदेशों से भी अपने गांव लौटकर आए प्रवासी श्रमिकों में से हजारों श्रमिक भी तीसरी लहर के भय से अभी वापस नहीं लौटे है। सरकार ने शिक्षित बेरोजगारों, महिलाओं और अद्र्धकुशल श्रमिक स्तर के लोगों को गांवों में ही रोजगार मुहैया कराने के लिए कुछ विभागों में मानदेय पर भर्तियां शुरू की है। ते दिनों कैबिनेट ने 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में हर ग्राम पंचायत में एक पंचायत सचिव कम अकाउंटेंट नियुक्ति करने का निर्णय लिया है।

प्रत्येक पंचायत सचिव को छह हजार रुपये महीने मानदेय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसकी प्रक्रिया छह महीने में पूरी करने के निर्देश दिए हैं, लिहाजा चुनाव से पहले गांवों में 58 हजार से अधिक युवाओं को मानदेय पर रोजगार मिल जाएगा। इसी तरह, प्रदेश में मनरेगा में कामकाज के पर्यवेक्षण के लिए 22 हजार से अधिक महिला मेट की नियुक्ति की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments