Wednesday, May 8, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़विद्युत पोल की चपेट में आने से मजदूर की मौत, गांववासियों में...

विद्युत पोल की चपेट में आने से मजदूर की मौत, गांववासियों में आक्रोश

गोवर्धन। गाठौली गांव में विद्युत पोल की चपेट में आने से एक मजदूर को करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। गांववासियों ने इस घटना के लिए विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराया और रोष व्यक्त किया। वहीं परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हो गया है। घटना स्थल पर पहुंचे गांववासियों को देख पुलिस और विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह गांठौली निवासी किशन पुत्र गोवर्धन (35 वर्ष) घर से मजदूरी करने के लिए जा रह था। तभी रास्ते में जर्जर विद्युत पोल की चपेट में आ गया। विद्युत पोल में आए करंट से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े, जब तक वह दम तोड़ चुका था। कुछ ही समय में गांव के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। लोगों ने इसके लिए विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराया। गांववासियों की भीड़ को जमा देख पुलिस और विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

विद्युत कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि मृतक एक मजदूर था। उसका परिवार निर्धन है। विद्यु विभाग को मृतक के परिवार का उचित सहायता प्रदान करे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments