Friday, May 3, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़64 साल से सरकारी पेंशन ले रहे 98 साल के सैनिक बोयतराम,...

64 साल से सरकारी पेंशन ले रहे 98 साल के सैनिक बोयतराम, 19 रुपए से शुरु हुई पेंशन हो गई 35 हजार

झुंझुनूं। विश्व को झकझोरने वाले द्वितीय विश्व युद्ध के साक्षी सैनिक बोयतराम ने 64 साल से सरकारी पेंशन पाने का अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। राजस्थान के बोयतराम डूडी 98 साल के हो चुके हैं। वह बीते 64 साल से सरकारी पेंशन पा रहे हैं। 19 रुपए से शुरू हुई इनकी पेंशन की रकम वर्तमान में 35 हजार रुपए तक पहुंच गई है। इसी कारनामे के चलते इन दिनों सुर्खियों छाए हैं।

सैनिक बोयतराम डूडी पूर्व सैनिक झुंझुनूं बोयतराम पूर्व सैनिक हैं। दूसरे विश्व युद्ध में छह मोर्चों पर जंग लड़ चुके हैं। राजस्थान में सर्वाधिक समय तक पेंशन पाने वाले बोयतराम संभवतया इकलौते शख्स हैं। ये मूलरूप से राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी के पास गांव भोड़की के रहने वाले हैं।

64 साल से पेंशन लेने वाला का साक्षात्कार एक न्यूज पोर्टल से हुई बातचीत में बोयतराम डूडी ने खुद बयां किया दूसरे विश्व युद्ध का वो खौफनाक मंजर और फिर छह दशक तक लगातार पेंशन पाने का अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने की पूरी दिलचस्प कहानी भी बताई। गांव भोड़की में जन्मे बोयतराम पूर्व सैनिक बोयतराम बताते हैं कि 21 जुलाई 1923 को उनका जन्म गांव भोड़की में हुआ। महज 19 साल की उम्र में उन्होंने आर्मी ज्वाइन कर ली थी। सेना की राज रिफ में पोस्टिंग मिली। साल 1939 से 1945 के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध हुआ तो अन्य सैनिकों के साथ उन्हें लीबिया और अफ्रीका में छह मोर्चों पर जंग के लिए भेजा गया। वहां बहादुरी से लड़े।

बोयतराम को मिले चार पदक

द्वितीय विश्व युद्ध में बोयतराम डूडी की बटालियन के 80 फीसदी सैनिक शहीद हो गए थे। इसके बावजूद डूडी ने अदम्य साहस दिखाया। इसके लिए इन्हें चार मेडल प्रदान किए गए। द्वितीय विश्व युद्ध खत्म होने के बाद भारत लौटे तो इनकी मुलाकात महात्मा गांधी व पंडित जवाहरलाल नेहरू से हुई। झुंझुनूं के दो वीर सपूत प्रेमप्रकाश गावड़िया व शमशेर खान कायमखानी शहीद, अंतिम विदाई देने उमड़े लोग बोयतराम डूडी साल 1957 में सेना से रिटायर होकर पेंशन आ गए। शुरुआत में इन्हें 16 रुपए मासिक पेंशन मिला करती थी, जो अब बढ़कर 35 हजार रुपए हो चुकी है। बोयतराम झुंझुनूं जिले में सर्वाधिक समय तक पेंशन लेने वाले पूर्व सैनिक हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments