Saturday, April 20, 2024
Homeजुर्मदोगुने उम्र के पड़ोसी के साथ भागी बेटी, लवमैरिज से गुस्साए पिता...

दोगुने उम्र के पड़ोसी के साथ भागी बेटी, लवमैरिज से गुस्साए पिता ने कर दिया मर्डर, कहा- बहुत हाथ जोड़े थे

सोनीपत। जिले के एक गांव में एक पिता ने रिश्तेदार के साथ मिलकर अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। बेटी का कसूर यह था कि वह अपने पड़ोस में रहने वाले अपनी से दोगुनी उम्र के शख्स से प्यार करने लगी थी। पिता और परिजनों ने उसे बहुत समझा और समाज में बदनामी का भी हवाला दिया, लेकिन वह नहीं मानी इस प्रेमी के साथ भागी बेटी को बहाने से बुलाकर मार डाला। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।


गांव में रहने 19 साल की लड़की पड़ौस में रहने वाली अपनी उम्र से दोगुने 43 साल उम्र के व्यक्ति से प्यार कर बैठी। एक दिन वह अपने प्रेमी के साथ घर से भागी थी। वो शख्स उम्र में उससे दोगुना बड़ा था। शख्स से उसने लव मैरिज कर ली थी। पिता ने परिवार की बदनामी के डर से उसे बहुत समझाया भी था। वह नहीं मानी। फिर उसे मार डालने की नीयत से साजिश रचकर पिता ने फोन किया। वह आई तो उसकी जान ले ली। हालांकि, उसकी लाश को ठिकाने लगाने के दौरान जुर्म सामने आ गया। पुलिस ने हत्यारोपी पिता और उसके रिश्तेदार को पकड़ लिया।
हत्यारोपी पिता की पहचान विजयपाल के तौर पर हुई है। पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने कहा कि, मुझे दोस्त ने धोखा दिया। मैंने बेटी (नाम कनिका) को उससे रिश्ता तोड़ने के लिए बहुत समझाया, हाथ जोड़े-पैर भी पकड़े। मगर, उसने एक न सुनी। उसके बाद बदनामी के डर से उसे मारना पड़ा।


विजयपाल के मुताबिक, बेटी 19 साल की थी और उसका दोस्त (वेद प्रकाश) 43 साल का है। गोत्र भी एक थे। फिर भी दोनों ने लवमैरिज कर ली। उसके दो दिन बाद बेटी घर आई थी। बदनामी के चलते विजयपाल राई छोड़कर सपरिवार रोहतक में रहने लगा। 3 जून को बेटी बिना बताए फिर वेद प्रकाश के पास चली गई तो उसे बहुत गुस्सा आया। जिस पर 14 जून को बेटी की हत्या कर वेद प्रकाश को फंसाने की साजिश रची। बेटी की हत्या कर दी और फिर आरोप उसके पति वेदप्रकाश पर लगा दिए। पुलिस ने इसलिए वेद प्रकाश के घर दबिश दी।


हालांकि, तब पुलिस को वेद प्रकाश नहीं मिला। उधर, कनिका द्वारा बनाई गई एक वीडियो ने हत्यारे पिता की पोल खोल दी। पुलिस ने पिता को ही पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की तो वारदात कुबूल ली। उसने कहा कि, मैंने उसके हाथ पकड़ लिए थे और रिश्तेदार ने चुन्नी से गला दबा दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments