Wednesday, April 24, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़यमुना में चार किशोर डूबे, तीन के शव मिले, एक की गोताखोरों...

यमुना में चार किशोर डूबे, तीन के शव मिले, एक की गोताखोरों ने बचाई जान

मथुरा। गोकुल बैराज के गेट संख्या एक के समीप शुक्रवार शाम को चार किशोर यमुना स्नान के दौरान में गहरे पानी में डूब गए। इनमें शनिवार सुबह तीन युवकों के शव यमुना में मिल गए हैं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को नदी से बाहर निकाल दिया और जांच पड़ताल शुरु कर दी है। वहीं किशोरों के शव मिलने से उनके घरो में कोहराम मच गया है। डूब चारों किशोरों में से एक को डूबने के साथ ही गोताखोरों ने बाहर निकाल कर जान बचाई थी।


औरंगाबाद जाटव मोहल्ला निवासी चार किशोर अनिल (12 वर्ष), रेहान (13 वर्ष) कौशल (13) एवं शोफिया (12 वर्ष) अच्छे दोस्त थे। जो कि घर से यमुना में स्नान करने के लिए निकले थे। बैराज के गेट संख्या एक के समीप चारों किशोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। स्नान के दौरान नदी में बवाह तेज होने के कारण चारों किशोर गहरे पानी में डूबने लगे। तभी यमुना किनारे गोताखोरों की नजर किशोरों पर पड़ी। गोताखोरों ने अनिल को कड़ी मशक्कत क बाद बाहर निकाल लिया। जबकि उसके तीनों साथी नदी में नहीं मिले। पीएसी और गोताखोर किशोरों की तलाश में जुट गई। लेकिन उनका पता नहीं लग सका।

शनिवार सुबह करीब साढे़ सात बजे दो किशोर रेहान और कौशल का शव गोकुल बैराज के गेट संख्या 16 के समीप मिला। इसके बाद करीब साढे़ दस बजे बजे शोफिया का शव खरैरा घाट और घढ़ाया गांव के मध्य यमुना में मिला। पुलिस ने तीनों के शवों गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया। किशोरों के शवों की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हो गया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

शुक्रवार को शाम को यमुना में डूबे युवकों की पुलिस, पीएसी और गोताखोरों को पूर्ण जानकारी नहीं हो सकी है। यही वजह से दो किशोरों के डूबने की सूचना मिल रही थी। लेकिन जब एक युवक यमुना से बाहर गोताखोरोें ने बाहर निकाला तो औरंगाबाद में उसके पड़ौस में खलबली मच गई। पड़ौस से एक दो नहीं बल्कि तीन किशोर यमुना में डूबे हैं। इस घटना से औरंगाबाद के जाटव मोहल्ला में शोक छा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments