Friday, April 19, 2024
Homeराजनीतिबसपा नेता सतीश मिश्रा ने बांकेबिहारी के दर्शन किए, कहा- वर्तमान सरकार...

बसपा नेता सतीश मिश्रा ने बांकेबिहारी के दर्शन किए, कहा- वर्तमान सरकार में हो रहा ब्राह्मणों का उत्पीड़न

वृ़ंदावन। बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा शनिवार प्रात: वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठा. बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर के गोस्वामियों ने उन्हें प्रसाद और प्रसादी माला पटुका प्रदान किए। इसके बाद वह बसपा द्वारा गोवर्धन में दानघाटी के समीप गिरविर निकुंज प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।


ठा. बांकेबिहारी के दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में ब्राह्मणों का उत्पीड़न हो रहा है। जो कि अनुचित है। ब्राह्मणों का उत्पीड़न बसपा सहन नहीं करेगी। ब्राह्मणों का मान सम्मान जो छीन लिया गया है, उसे वापस दिलाने के लिए बसपा हर संभव प्रयन्त करेगी।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनेगी। प्रदेश में बसपा सरकार आने पर ब्राह्मणों के मान-सम्मान का खयाल रखा जाएगा और प्रदेश का विकास प्राथमिकता होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments