Thursday, May 2, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा में यमुना का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती क्षेत्रों में मची हलचल, प्रशासन...

मथुरा में यमुना का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती क्षेत्रों में मची हलचल, प्रशासन हुआ चौकन्ना

मथुरा। पहाड़ों पर हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के बाद मैदानी इलाकों की नदियां उफान लेने लगी है। दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर पहुंचे जल स्तर के बाद अब मथुरा में यमुना का जल स्तर लगातार बढ रहा है। इससे यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों में खलबली मची है।


रविवार को हरियाणा के हथिनी कुंड से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे पहले सात लाख क्सूसेक पानी छोड़ा गया था। इसका प्रभाव मथुरा में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि अभी यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से नीचे हैं। लेकिन यमुना में बढ़ते जल स्तर ने यमुना किनारे बसीं दर्जनों अवैध कालोनियों में खलबली मची है। लोग अपने सामान और घरों को सुरक्षित करने में जतन करने लगे हैं।


वहीं जिला प्रशासन ने यमुना के बढते जल स्तर को लेकर तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी शुरु कर दी है। निचले स्तर के गांव पर राजस्व विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments