Thursday, April 18, 2024
Homeन्यूज़नगर निगम मथुरानगर निगम की अनदेखी: कछुआ गति से चल रहे सीवर डालने का...

नगर निगम की अनदेखी: कछुआ गति से चल रहे सीवर डालने का कार्य बना मुसीबत, लोगों में रोष

मथुरा। शहर के महोली रोड स्थित बलदेव पुरी कॉलोनी के सामने कछुआ गति से चल रहे सीवर लाइन डालने का कार्य लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ। पिछले कई माह से चल रहे कार्य के कारण मार्ग में गडढे हो गए हैं। जिससे लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। लगातार निगम की अनदेखी के चलते क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है।

कालोनी निवासी रमेश यादव, रितिक, जयंत चौधरी का कहना है कि बरसात के मौसम होने के कारण गलियों में गहरे गड्ढे हो रहे हैं, जिनमें जलभराव जैसी स्थिति बनी रहती है। इन गड्ढों में वाहन फंस जाते हैं। वही राहगीर भी इन गड्ढों में गिर कर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिजली के बॉक्स भी पानी के अंदर लगे हुए हैं, जिसमें करंट फैलने का खतरा हर समय बना रहता है। जिसे देख स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है।

संजय शर्मा, सुरेन्द्र तिवारी का यह भी कहना है कि नगर निगम के द्वारा सीवर लाइन डाली जा रही हैं, जिससे महीनों से गड्ढा खोदकर तो पटक दिए गए हैं लेकिन ठेकेदारों की मनमानी के चलते कछुआ गति से कार्य चल रहा है। लोग काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments