Monday, May 20, 2024
HomeUncategorizedशिल्पा शेट्टी और उनकी मां की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी,...

शिल्पा शेट्टी और उनकी मां की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, मुंबई पहुंची यूपी पुलिस


मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी उनके पति राज कुंद्रा पॉर्न फिल्मों को लेकर मामला थमा भी नहीं कि अब शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी के खिलाफ एक बड़ा आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं लखनऊ पुलिस मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची है।

इससे दोनों की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। आपको बता दें कि पॉर्न फिल्में बनाने के आरोप में उनके पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी होने के बाद अब शिल्पा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। धोखाधड़ी के मामले में उनके साथ उनकी मां सुनंदा शेट्टी की भी गिरफ्तारी हो सकती है। दोनों के खिलाफ करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप है।

बताया जा रहा है कि शिल्पा और उनकी मां ऑयसिस स्लिमिंग स्किल सैलून ऐंड स्पा नाम से एक कंपनी खोली गई। दोनों ने इस कंपनी के नाम पर करोड़ों रुपए वसूले लेकिन कोई फ्रैंचाइजी नहीं मिली।


शिकायत करने वाली महिला का आरोप है कि कंपनी के लोगों ने दो बार में उनसे करीब ढाई करोड़ रुपये वसूले थे। वहीं नोटिस का जवाब नहीं मिलने के बाद लखनऊ पुलिस एक्शन में आई है। कहा जा रहा है कि पुलिस जांच के सिलसिले में दोनों की पूछताछ करेगी। वहीं संलिप्तता पाए जाने के बाद गिरफ्तारी भी हो सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments